फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: साढ़े तीन साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

इंदिरानगर के सर्वोदयनगर इलाके में रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची को सोमवार दोपहर बच्ची के पिता का दोस्त बाइक मैकेनिक कुंदन कश्यप उठा ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसको शाम के वक्त घर के बाहर छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया और देर रात आरोपी कुंदन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। उनकी दोस्ती चिनहट के लौलाई निवासी कुंदन कश्यप से थी। कुंदन अक्सर उनके घर आता-जाता था। सोमवार दोपहर को कुंदन बच्ची के घर पहुंचा। बच्ची के पिता और कुंदन आपस में बातचीत कर रहे थे। घर में बच्ची व उनकी दादी मौजूद थीं। इस बीच कुंदन ने बच्ची के पिता को गुटखा लेने के लिए भेज दिया। वह गुटखा लेने गए तो आरोपी कुंदन मौका देखकर बच्ची को उठा ले गए। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ लौलाई स्थित अपने घर में दुष्कर्म किया। कुछ देर के बाद जब बच्ची के पिता गुटखा लेकर लौटे तो बेटी व कुंदन दोनों गायब थे। उन लोगों ने दोनों को तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच आरोपी कुंदन बच्ची को इधर-उधर लेकर टहलता रहा। शाम के वक्त आरोपी चुपके से बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर भाग निकला। बच्ची के बड़े पिता ने उसको घायल अवस्था में देखा और फौरन उठाकर घर पहुंचाया। देर रात बच्ची के परिजन उसको गाजीपुर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने फौरन बच्ची को इलाज के लिए क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें