राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित निर्यात भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को प्रमुख सचिव एमएसएमई आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को लोगों को युवाओं को जागरूक करने के लिए रवाना किया। इस योजना के तहत 1 लाख को प्रतिवर्ष तथा 10 वर्ष में कुल 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार दिए जाने का सरकार का लक्ष्य है। युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त एवं बिना गारंटी के लोन दिया जाएगा।