फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: खनन की रंगदारी न देने पर युवक को मारी गोली, हथेली के पार

लखनऊ के शिवपुरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे महेंद्र ने खनन का काम करने वाले कुलदीप सिंह को गोली मार दी। घटना के दौरान कुलदीप ने अपना बायां हाथ सामने कर दिया, जिससे गोली उनके हथेली को पार करती हुई निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।  दिग्वि गांव निवासी कुलदीप सिंह का आरोप है कि शिवपुरी गांव की सीमा में उनका मिट्टी खनन का काम चल रहा है। प्रशासन से इसकी अनुमति प्राप्त है। शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे वह खनन स्थल से वापस लौट रहे थे। कच्चे चक मार्ग पर कठवारा निवासी महेंद्र सिंह मिले। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि मिट्टी नहीं भरवाओगे। इसके बाद असलहे से फायर कर दिया। गोली कुलदीप की बाई हथेली से होकर निकल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें