लखनऊ के एक निजी अस्पताल ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी कर 14 साल से बंद पड़े जबड़े को खोलकर मरीज को एक नई जिंदगी दी। बचपन की चोट के कारण रोगी का मुंह 5-6 साल की उम्र से ही पूरी तरह बंद था और उसके जबड़े आपस में जुड़ से गए थे जिस कारण रोगी पिछले 14 वर्षों से न ही खाना खा पा रहा था और न ही सही ढंग से कुछ बोल पा रहा था। यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी अस्पताल के प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और पुनर्निर्माण सर्जरी विभाग के डायरेक्टर और प्रमुख डॉ. सुमित मल्होत्रा और प्लास्टिक सर्जरी कंसल्टेंट डॉ. सौरभ मोहिंद्रू की टीम ने की। डॉक्टर सुमित मल्होत्रा ने इस सर्जरी के बारे में जानकारी दी।