फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भरी दोपहरी में ट्रांसफार्मर जला, 150 परिवारों की बत्ती हुई गुल

गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर एक में सोमवार भरी दोपहरी में 630 केवीए का कॉम्पेक्ट ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जल गया। इससे करीब 150 परिवारों की बत्ती गुल हो गई। दरअसल, जिस इलाके में यह ट्रांसफार्मर जला वहां पर तीन से पांच किलोवाट के बिजली कनेक्शन ज्यादा थे। ट्रांसफार्मर जलने से अफसरों में हड़कंप मच गया, जिन्होंने आनन-फानन में ट्रांसफार्मर ट्राली लगाकर बिजली को चालू करने की कोशिश की, फिर भी उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे तक संकट की चपेट में रहना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे वरदानखंड के सीएमएस स्कूल के पीछे राणा सांगा पार्क के पास यह कॉम्पेक्ट ट्रांसफार्मर लगा था, पास के उपभोक्ताओं के मुताबिक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। उपकेंद्र एवं दमकल को सूचना दी गई। बिजली बंद होने के बार दमकल ने आग पर काबू पाया। उपखंड अधिकारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा जब गोमतीनगर विस्तार कॉलोनी को विकसित किया गया था, तब उसी के द्वारा कॉम्पेक्ट ट्रांसफार्मर को लगाया गया था। यह ट्रांसफार्मर वर्ष 2010 में लगा था। सचिवालय कॉलोनी में बिजली संकट आशियाना के शक्ति पॉवर हाउस के तहत सचिवालय कॉलोनी की करीब डेढ़ घंटे तक बत्ती गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एक्सईएन नीरज कुमार के मुताबिक माता की बगिया के पास एबी केबल में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें