फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: आग से 100 घर जलकर राख, पीड़ितों ने बताई आप बीती

ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 03:33 PM IST

राजधानी लखनऊ के आलमबाग के केसरी खेड़ा इलाके में मंगलवार देर रात करीब दो बजे झुग्गी झोपड़ियां में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब 100 से ज्यादा झोपड़ियां राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की 15 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसकी चिंगारी से झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। देर रात हवा की वजह से एक के बाद एक झोपड़ियों में आग फैलती गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग कीमती सामान निकालकर जान बचाते नजर आए। सरोजनीनगर एफएसओ के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें