राजधानी लखनऊ में शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से 1975 बैच के पुराने छात्रों का मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्थित रसायन विभाग के हाल में किया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने विवि में बिताए समय को याद किया। पुरानी यादों के साथ मित्रों के साथ कुछ पल बिताए।