तेलीबाग रोड पर स्ट्रीट लाइटों के चारों ओर जंगली बेलें लिपटने और मेंटेनेंस न होने के कारण रोशनी बाधित है। साथ ही, कई लाइटें खराब पड़ी हैं, जो नगर निगम की लापरवाही और सफाई के अभाव को दर्शाती हैं। इसके चलते व्यस्त मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।