फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर कार में जिंदा जला युवक, हत्या की आशंका

सीतापुर हाईवे पर सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में आग लग गई, जिसमें बैठा चालक जिंदा जल गया। कार में आग लगी या लगाई गई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। एसीपी बख्शी का तालाब विकास कुमार पांडेय के मुताबिक गाड़ी नम्बर के आधार पर कार मालिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसीपी ने बताया कि देर रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कार आग की लपटों से घिरी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद कार का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो भीतर ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला मिला। सीट पर सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें