आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा और विशाखा गाइडलाइन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। आईसीसी मेंबर नीलू त्रिवेदी ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को जानकारी दी कि किसी भी प्रकार के अत्याचार या परेशानी की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं, जिससे पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जज ब्रज मोहन गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा भास्कर दत्त पांडे, अरुण कुमार मिश्रा, प्रोफेसर सुमन गुप्ता, आईसीसी प्रभारी प्रोफेसर अंजू सिंह और वूमेन कॉल प्रभारी भी मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मरक्षा व कानूनी सहायता के प्रति सजग करना रहा।