फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहों के चलते बढ़ी मांग; कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म

गैस सिलिंडर की किल्लत की चर्चाओं के बीच शहर में पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में घबराहट देखने को मिली। बृहस्पतिवार को लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोल पंपों पर भटकते रहे। अचानक मांग बढ़ने से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया, जिससे वहां सन्नाटा पसरा रहा, जबकि जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा, वहां लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। विकास नगर रिंग रोड स्थित भरथना फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कारण पंप पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं विकास नगर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के किशोर फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही और यहां लगातार ईंधन मिलता रहा। किशोर फिलिंग स्टेशन के संचालक अनिल किशोर ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों के कारण अपने मन में कमी की आशंका बैठाकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें