फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर इंडियन ऑयल व कृषि विभाग की संयुक्त प्रेसवार्ता

गोमती नगर के विभूति खंड स्थित इंडियन ऑयल भवन (उ.प्र. राज्य कार्यालय) में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों के संदर्भ में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) एवं उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में पीआईबी, लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल, इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख (उत्तर प्रदेश) संजय भंडारी तथा कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर निदेशक आशुतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संभावित प्रभावों पर चर्चा करते हुए पेट्रोलियम आपूर्ति, कीमतों की स्थिति और प्रदेश में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी साझा की। साथ ही कृषि क्षेत्र पर इसके असर और सरकार की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में ईंधन आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी विभाग सतर्क है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें