राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित 'विश्वेश्वरैया हॉल' में योग गौरव सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में योग के महत्व को बढ़ावा देना और योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले साधकों को सदस्य विधान परिषद इंजी अवनीश सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर योग गुरु स्वामी अभिषेक देव जी, डॉ रविंद्र मोहन आचार्य और गीता जी और आईएएस वेंकटेश्वर लू मौजूद रहे।