फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में विजिलेंस ने एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन को किया गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एलडीए के एक अवर अभियंता, एक सुपरवाइजर और एक निजी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर से शिकायत की थी कि एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा ने उसके निर्माण कार्य को बंद कराने की धमकी दी। शिकायतकर्ता से कहा कि उसके निर्माण के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई है। मामले का निस्तारण कराने के लिए निजी व्यक्ति श्रवण कुमार से संपर्क करने को कहा। शिकायत के अनुसार, श्रवण कुमार ने शिकायतकर्ता को अस्पताल के गेट पर बुलाकर कहा कि यदि वह 15 लाख रुपये दे देता है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाद में एलडीए कार्यालय में अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश से मुलाकात हुई, जहां दोनों ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग दोहराई। शिकायतकर्ता ने एकमुश्त रकम देने में असमर्थता जताई तो 7.5-7.5 लाख रुपये की दो किस्तों में भुगतान की बात हुई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता अधिष्ठान से कार्रवाई की मांग की। शिकायत की गोपनीय जांच में रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 1 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते समय अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और निजी व्यक्ति श्रवण कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें