फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में लगी आग, मरीजों को निकाला गया बाहर

राजधानी लखनऊ में आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय के भूतल में सोमवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अस्पताल स्टाफ व मौजूद लोगों की मदद से सभी मरीजों को आनन फानन बाहर निकाला गया। साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग भूतल पर स्थित सीसीटीवी व सर्वर रूम में लगी। क्रिटिकल केयर यूनिट वार्ड के मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें