फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ ने प्रेसवार्ता कर बताई आगामी रणनीति

राजधानी लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार महासंघ ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इसमें व्यापार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं प्रदेश महामंत्री अनिल वर्मा तथा प्रवक्ता अजय यादव ने सामूहिक रूप से जानकारी साझा की। रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि व्यापारियों की मांगों को लेकर नवंबर में व्यापारियों का प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक करके निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराने का भी प्रयास किया जाएगा। व्यापारियों की मांग है कि आयुष्मान कार्ड की तरह व्यापारियों के लिए एक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्ड बनाया जाए। बिजली दर घरेलू एवं कमर्शियल आधी की जाए। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता पर दिए जाएं। पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई जाए। व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 50 लाख से एक करोड़ किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें