राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर सेक्टर-17 में वन विभाग की शीशम बाग पौधशाला से पौधारोपण के लिए पौधों का वितरण तेजी से किया जा रहा है। 9 जुलाई को प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम होना है। इसके लिए सभी सरकारी विभागों को पौधारोपण का दायित्व सौंपा जा चुका है। अभी तक इस नर्सरी से आवास विकास द्वारा 25900, नगर निगम द्वारा 57010, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 50000 और पर्यावरण विभाग द्वारा 20000 पौधे ले जाए जा चुके हैं। वन विभाग सहित अन्य सभी दफ्तरों में मुख्य रूप से पौधरोपण की तैयारी चल रही है।