राजधानी लखनऊ में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी विशाख जी ने तहसील सदर पर जनसुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उनको फोन करके उनसे फीडबैक के लिए भी कहा।