राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सहकारिता विभाग ने एम-पैक्स सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल और सहकारिता मंत्री जेपी सिंह राठौर ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में धर्मपाल सिंह, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री, डॉ. संजय निषाद, मत्स्य विकास मंत्री एवं जेपी सिंह राठौर शामिल मौजूद रहे। कार्यक्रम में जादूगर राकेश ने प्रस्तुति दी।