फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के दूसरे दिन पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 05:06 PM IST

राजधानी लखनऊ में गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव के पटाखा विस्फोट के बाद घर व गोदाम में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। रविवार को एक घर में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच लोग गम्भीर रूप से घयल हो गए थे। रविवार की शाम को ही गांव में बने गोदाम में विस्फोट में एक गौवंश की मौत हुई थी। रविवार सुबह आलम (50) के घर में अवैध रूप से बन रहे पटाखों में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के चलते उसका मकान जमींदोज हो गया। हादसे में आलम और उसकी पत्नी मुन्नी (48) की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। धमाके से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ मकानों में मामूली दरार आई है। पुलिस का दावा है कि आलम की भाभी खातून के नाम पर पटाखा बनाने का लाइसेंस है। बताया गया कि आलम चूड़ी बेचने के साथ ही पटाखे का भी कारोबार करता है। रविवार सुबह उसके घर में पटाखा बनाया जा रहा था। सुबह 11.30 बजे अचानक पटाखों में आग लगी और फिर जोरदार धमाके हुए। एक के बाद एक कई धमाकों से आलम का मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। घर में मौजूद आलम, उसकी पत्नी मुन्नी, बेटा दिलशान, इरशाद मलबे से नीचे दब गए। धमाका इतना तेज था कि एक किलोमीटर के दायरे में उसकी आवाज गूंज उठी। आवाज सुनकर दहशतजदा ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने आलम के मकान से धुएं का गुबार उठते देखा। भागकर लोग वहां पहुंचे तो आलम का मकान जमींदोज मिला। विस्फोट की चपेट में आने से पड़ोसी नदीम, हूरजहां, जैद और उनकी पत्नी इरम घायल हो गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें