फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में पंचमुखी हनुमान मंदिर से 35 लाख की चांदी पार

राजधानी लखनऊ में महानगर थाना क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से चोरों ने 10 किलो चांदी (कीमत करीब 35 लाख) पार कर दी। महानगर थाना क्षेत्र बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 35 लाख की चोरी हुई। इसमें पुजारी बताते हैं कि लगभग 10 किलो चांदी के आभूषण हैं। मुख्य पुजारी दिनेश कुमार दीक्षित सुबह 5:30 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला, तब अंदर जाकर देखा सभी प्रतिमाओं से मुकुट और छत्तर गायब हैं। गणेश जी की प्रतिमा से एक मुकुट, एक छत्तर, राम दरबार से तीन मुकुट, तीन छत्तर, पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा से पांच मुकुट, एक छत्तर शामिल है। मंदिर के प्रांगण में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। इसका डीवीआर चोर अपने साथ ले गए। पुजारी दिनेश कुमार दीक्षित बताते हैं कि सुबह जब 5:30 बजे आए तो उनका मुख्य गेट के ताले टूटे हुए मिले। मंदिर में बेलचा रखा था, जिससे ताला तोड़ा गया था। अंदर जाकर देखा तो और भी ताले टूटे मिले। पुलिस को सूचना दी मौके पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें