राजधानी लखनऊ में बाबा पुरवा बीकेटी के पास हादसे में ललित कुमार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी बीकेटी और पांच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। लोगों ने हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की गिरफ्तारी की मांग रखी। साथ ही मृतक ललित की पत्नी व बच्चों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। पुलिस और एसीपी ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण वाहन पकड़ने की मांग पर अड़े है।