लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ईदगाह के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रबीउलअव्वल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि 12 रबीउलअव्वल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। उन्होंने जुलूस प्रशासन की ओर से तय मार्गों से निकालने और शांति व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। एडवाइजरी में किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे नहीं लगाने और इस्लामी शिक्षाओं या सरकारी आदेशों के खिलाफ कोई कार्य नहीं करने को कहा गया है। 11 रबीउलअव्वल 25 अगस्त को युवाओं से सड़कों पर बाइक स्टंट से बचने की अपील की गई है। जुलूस के दौरान कलमा और दरूद शरीफ पढ़ने के साथ देश की सुरक्षा, भाईचारे, अमन और खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील भी की गई।