राजधानी लखनऊ में फैजुल्लागंज की श्याम विहार कॉलोनी, प्रजापति टावर, संतकबीरनगर कालोनी, प्रीति नगर, कृष्ण लोक नगर, गायत्री नगर, इन्द्र पुरी, महर्षि नगर, भरत नगर, यश नगर , नौबस्ता, कसाईबाड़ा, श्रीनगर, हरिओम नगर, बेरी होटल आदि कालोनियों में बदबू दार सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। भीषण बदबू के बीच लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। नागरिकों से आईजीआईएमएस शिकायतों के साथ पार्षद विधायक तक से शिकायत की। परंतु पिछले दो महीने से कोई सुनवाई न होने से परेशान नागरिकों ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।