फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में खुले नाले बने जिंदगी के लिए खतरा, जिम्मेदार उदासीन

राजधानी लखनऊ में कल्याणपुर के आदिल नगर इलाके में धर्म कांटा से कुछ दूरी पर बना नाला खतरा बना हुआ है। इसमें यहां रहने वाली चार साल की अनबिया एक साल में दो बार इस नाले में गिर चुकी है। पिता अकरम बताते हैं कि घर के सामने ही खुला हुआ नाला है। बेटी बाहर खेल रही थी तभी वह नाले में गिर गई। मां ने उसे बचाया। कई बार जिम्मेदारों को बताया भी मगर सब भगवान भरोसे ही चल रहा है। इस खतरे के कारण अब बच्ची को बाहर खेलने के लिए नहीं भेजते। यह समस्या केवल यहीं नहीं है, शहर के कई इलाकों में नाले खुले हुए हैं। मानसून आ चुका है। ऐसे में खतरा फिर सिर उठा रहा है। पिछले साल कई लोगों की नाले में डूब कर मौत भी हो गई थी। इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है। लेकिन, जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें