फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कुर्सी रोड पर सीवर चैंबर के पास धंसी सड़क, हादसे का खतरा

लखनऊ में कुर्सी रोड के 23 नंबर चौराहे से जानकीपुरम गार्डेन फेस-2 की ओर जाने वाली सड़क शनिवार सुबह कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने अचानक धंस गई। सड़क धंसने से बने गड्ढे में स्थानीय लोगों ने पेड़ की डाल डालकर वाहन चालकों को खतरे का संकेत दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर सड़क धंसी है, उसके ठीक पास सीवर का चैंबर बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि सीवर चैंबर के अंदर लीकेज होने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकी और सड़क धंस गई। गड्ढा बढ़ने पर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सड़क धंसने की सूचना क्षेत्रीय पार्षद और जलकल विभाग के अधिकारियों को दी है। लोगों ने जल्द सड़क की जांच कराकर गड्ढे को दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें