राजधानी लखनऊ में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महात्मा गांधी मार्ग स्थित शहीद स्मारक में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्मारक स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया जा रहा है। इसके स्टेज पर देशभक्ति की प्रेरणा देते कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को इस मौके पर विशिष्ट जन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।