फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्शन पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का कमिश्नर और डीएम ने लिया जायजा

राजधानी लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक पर 9 अगस्त को होने वाले ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। शनिवार शाम 5.00 बजे कमिश्नर तरुण गाबा, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजनगर स्थित शहीद मंदिर स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें