गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते इन दिनों गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग सुबह से ही एजेंसी पर पहुंचकर सिलिंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सप्लाई कम होने के कारण कई लोगों को बिना सिलेंडर के ही वापस लौटना पड़ रहा है। गैस की कमी से लोगों की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।