फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में गोमती नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

राजधानी लखनऊ में मौलवी गंज निवासी आशीष कश्यप ने सोमवार को गोमती नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। वह दोपहर को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पहुंचा था। उसका शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि आशीष फिनिक्स पलासियो माल स्थित एक शोरूम में नौकरी करता था। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि एक युवक के गोमती नदी में कूदने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों को लगाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद आत्महत्या करने के पीछे कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें