लखनऊ में नैमिष नगर योजना के सभी 18 गांव की अधिग्रहीत जमीन का एक समान सर्किल रेट पर मुआवजा की मांग को लेकर लगभग ढाई सौ किसानों ने बख्शी का तालाब तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एडीएम ट्रांस गोमती को सौंपा गया है। किसानों ने कहा है अगर उनकी बात पर सहमति नहीं बनी तो 15 अगस्त से किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे।धरना प्रदर्शन में किसान महिलाओं ने मांग उठाई है कि अगर बाजार मुख्य पर उनकी जमीन का दाम नहीं दिया जा रहा है तो जबरदस्ती उनकी जमीन का अधिग्रहण न किया जाए।