फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में डाकघर का सर्वर डाउन… हफ्ते भर से लोग परेशान, बोले- कोई सुनवाई नहीं हो रही

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित प्रधान डाकघर में कई दिनों से सर्वर डाउन है। इससे स्पीड पोस्ट से लेकर इंटरनेशनल कोरियर तक की सेवाएं ठप पड़ी हैं। परेशान लोगों ने बताया कि शिकायत की जाती है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। चीफ पोस्टमास्टर से बात करने की कोशिश की गई तो उनका दफ्तर बंद मिला। अन्य कर्मचारियों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अपने काम के लिए पोस्ट आफिस पहुंचे लोगों ने कहा कि सॉफ्टवेयर आज के समय के हिसाब से अपडेट हो गए हैं। लेकिन, कर्मियों को चलाना नहीं आता। इसलिए भी देर लगती है। ऐसा लगता है कि इन्हें ट्रेनिंग नहीं दी गई। हफ्तेभर से हम लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें