यूपी की राजधानी लखनऊ में बाघ का खौफ लोगों में समाया है। रहमान खेड़ा क्षेत्र में घूम रहे बाघ को पकड़ने के लिए टाइगर रेस्क्यू कमांड सेंटर बनाया गया। यहां की रहने वाली कक्षा चार की छात्रा आंचल ने बताया कि लकड़ी बीनने गई थी तभी उन्होंने बाघ को देखा। वहां से दौड़कर घर आई। माता-पिता को बताया। आंचल इतना डर गई कि अब शाम होते ही घर में ही रहती है। कभी जंगल लकड़ी बीनने नहीं जाती है। स्कूल भी बंद है। आंचल अपनी पढ़ाई घर में ही प्रतिदिन करती है।