राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर के सेक्टर-14 पुराना पावर हाउस में बिजली बिल सुधार के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के तीसरे दिन शनिवार को भी उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। बिजली कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। बिल की गलत रीडिंग, स्मार्ट मीटर का बिल जमा होने के बाद भी लाइट न आना समेत अन्य समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। कुछ लोगों की समस्या का निस्तारण हुआ। कई लोग मायूस होकर लौट गए। उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।