फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में लगीं होर्डिंग

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस नेता ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन और सरकार पर निशाना साधते हुए होर्डिंग लगाईं। इसमें लिखा कि 'जब नाश मनुज का छाता है, पहले विवेक मर जाता है'। इतना ही होर्डिंग में सीएम योगी को सनातन विरोधी भी बताया। कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा की तरफ से लगाई गई इस होर्डिंग में लिखा कि 'स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में'। बताते चलें कि प्रयागराज माघ मेले के दौरान से उपजा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में उनके और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर उन्होंने अग्रिम जमानत अर्जी डाली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें