फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 50 हजार के इनामी तस्कर का हाफ एनकाउंटर, साथी समेत गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में 50 हजार के इनामी तस्कर को पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इसका साथी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले फरार चल रहे थे। मुठभेड़ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव के पास हुई। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों की पहचान कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पंकज त्रिपाठी और रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई। पंकज शातिर किस्म का अपराधी है। वह मादक पदार्थ की सप्लाई करने के मामले काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी साऊथ व एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें