लखनऊ में साउथ सिटी चौकी से लगा हुए पिपरौली गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक बिजली का खंभा बीच सड़क पर लगा हुआ है। वर्षों से लगा यह खंभा आए दिन दुर्घटना का कारण बनता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, यही नहीं बिजली सब स्टेशन इसी गांव में स्थित है। इसकी दूरी मात्र 100 मीटर होगी। इसके बाद भी अधिकारी कर्मचारियों ने समस्या के समाधान को नहीं सोचा।