लखनऊ में इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में मुख्य सड़क अचानक धंसने से पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन फट गई, वहीं पास मौजूद सीवर का चैंबर भी बुरी तरह टूट गया। घटना के बाद जल संस्थान की टीम तुरंत मरम्मत के लिए मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन में पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण फिलहाल मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। जल निकासी के बाद ही काम आगे बढ़ पाएगा, जिससे व्यवस्था सामान्य होने में अभी समय लगेगा। किसी भी हादसे से बचाव के लिए धंसे हुए गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।