फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बिजली संकट पर लोगों ने किया प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में फैजुल्लागंज इलाके में लगातार गहराते बिजली संकट को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने गौरभीठ रोड पर प्रदर्शन कर विधायक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “बिजली-पानी दे न सके जो सरकार निकम्मी है” और “जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है” जैसे नारे लगाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। हालत यह है कि लोगों को पानी भरने तक के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। कई परिवारों को शौच आदि के लिए बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी में हजारों लोग बिजली संकट से त्रस्त हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक केवल पत्राचार कर औपचारिकता निभा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नागरिक ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन में गुड़िया सिंह, तारा श्रीवास्तव, प्रियंका बाजपेई, सोनी सिंह, अभिषेक मिश्र, अनूप सिंह, कमल, महेंद्र, सतीश शर्मा, राखी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें