लखनऊ में बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रैथा रोड अमोली लॉन के पास सोमवार की शाम तरहिया सैरपुर निवासी अनिल कुमार (32) की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुबेर,रामतीर्थ, रंजीत,अवधेश और दुर्गेश को पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि शराब की दुकान के पास लगे कैमरे में मारपीट का वीडियो पुलिस को मिला है। जिसमें यह पांच आरोपी मृतक से मारपीट करते दिखे है।