इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर रविवार रात एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मड़ियाव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक अमित साहू सहित पुलिस टीम ने चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। इस दौरान ब्लैक फिल्म लगी कारों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई और नियमों के विपरीत पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, अवैध रूप से हूटर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।