फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार में शुक्ला चौराहे के पास बदहाल सड़क से निकलना दूभर, लोग बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार में शुक्ला चौराहे के पास सुंदर विहार समिति के लोगों ने बदहाल सड़क को लेकर विरोध जाहिर किया। कहा कि बरसात में निकलना दूभर हो गया है। अगर, हम लोग इन सड़कों पर निकले तो कभी भी कोई भी हादसा भी हो सकता है। इसी मार्ग से ऑफिस जाना होता है, बच्चे स्कूल भी जाते हैं। अक्सर, बच्चे साइकिल लेकर गिर जाते हैं। लोगों ने इस मार्ग को बंद कर दिया, ताकि लोग और भी इकट्ठा हो जाएं। हम सब मिलकर सड़क के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने धान लगाकर विरोध जताया और कहा कि इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें