राजधानी लखनऊ में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा का 18वां इंस्टॉलेशन समारोह गोमती नगर स्थित एक होटल में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव शिखा भार्गवा और मधु भार्गव उपस्थित रहीं। प्रेरणा क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनुभा गुलाटी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपर्णा भार्गव को कॉलर पहनाया। इस दौरान नवनिर्वाचित टीम का गठन किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रिया जालान, सचिन, श्वेता भार्गव, कोषाध्यक्ष दीपिका दुआ, आइएसओ राखी भार्गव एवं प्रेरणा क्लब एडिटर नम्रता भार्गव नियुक्त हुईं। कार्यक्रम में आगामी वर्ष में के प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया।