फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हजरत अली की शहादत की याद में अकीदत से निकला ताबूत जुलूस

राजधानी लखनऊ में शनिवार को अमीर उल मोमेनीन हजरत अली की शहादत की याद में इमाम के ताबूत का जुलूस निकला। गमजदा माहौल में फिजा में गूंजती दर्द भरे नौहों की सदाओं के बीच हर आंख नम दिखी। ताबूत की जियारत करने के लिए बेकरार अजादार नंगे पैर ही ताबूत के पीछे चल दिए। शबीह-ए-ताबूत का जुलूस रुस्तम नगर स्थित रौजा ए शबीह नजफ से निकलकर कर्बला तालकटोरा में जाकर संपन्न हुआ। ताबूत को कत्लगाह में अकीदत के साथ दफनाने के साथ ही हजरत अली की शहादत की याद में तीन दिन से चल रहा गम का सिलसिला भी खत्म हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें