लखनऊ के कमता क्षेत्र में गली में खुले देसी शराब के ठेके का लोगों ने विरोध किया। पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोगों ने विरोध किया। लोगों ने कहा कि 20 फीट से कम चौड़ी गली में ठेका खुलने से भीड़ लगी रहती है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन सहित विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर सीताराम मिश्रा, अशोक मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, श्याम पचौरी, सुरेंद्र वर्मा, सागर पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।