फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू दीक्षांत समारोह में मंत्री आशीष पटेल ने किया संबोधित

Bhupendra Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 03:01 PM IST

राजधानी लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री अशीष पटेल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा वह उपकरण है जो स्वावलंबी बनाती है। विवि से ही समाज उत्थान की दीप जलाया जाता है। यूपी को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाना है। उच्च शिक्षा को आनंदीबेन पटेल द्वारा शिखर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम द्वारा रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एकेटीयू के शिक्षक 2910 शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। नैक में ए प्लस पाना उल्लेखनीय है। कॉलेज भी इस दिशा में काफी आगे बढ़े हैं। एआई का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। साथ ही दुरुपयोग भी हो हो रहा है। एजेंटिंक एआई भी काफी महत्वपूर्ण है। मंत्री ने आगे कहा कि एकेटीयू एआई में पढ़ाई करा रहा है। प्रदेश सरकार और एकेटीयू द्वारा स्टार्टअप के लिए काफी अच्छा काम किया जा रहा है। नई स्टार्टअप नीति आई है, यह काफी उपयोगी होगी। आपसे अपेक्षा स्टार्टअप को प्रयोग में लाए और इसमें भी आगे बढ़े। तीनों तकनीकी यूनिवर्सिटी नैक एक्रीडिटेड हैं। राज्यपाल ने समाज से भी यूनिवर्सिटी को जोड़ा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें