फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया प्रकरण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच

उत्तर प्रदेश के बलिया में युवती की मौत से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिजन से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने घरवालों से बात करके घटना की जानकारी ली। घरवाले बेटी की हत्या करने की बात करने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। अजय राय ने कहा कि सरकार के दबाव में पुलिस विभिन्न स्थानों पर हुई हत्याओं को आत्महत्या करार दे रही है। कई मामलों में पकड़कर थाने ले जाए गए लोगों को पीट कर मार दिया जा रहा है। ऐसा जघन्य अपराध किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। बलिया और बस्ती प्रकरण की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाए। कांग्रेस इन परिवारों को न्याय मिलने तक संघर्ष करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें