यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 35वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री संदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति किए। साथ ही अलग-अलग मंडल के बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यमंत्री संदीप सिंह को सलामी दी।