राजधानी लखनऊ में मंगलवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं सुजाता सिंह नागरिक सुविधा दिवस में अपनी समस्या लेकर पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन साल से वह बिजली कनेक्शन के लिए दौड़ लगा रही हैं, मगर कनेक्शन नहीं मिला।