राजधानी लखनऊ में गैस सिलिंडर के लिए लोग परेशान हैं। ज्यादा परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है, जो लोग बाहर से आकर राजधानी में रह रहे हैं, और उनके पास यहां पर घरेलू कनेक्शन नहीं है। पहले तो उन्हें जैसे-तैसे सिलिंडर मिल जाता था। लेकिन, अब नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके सामने खाना बनाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।